Verry Good&Helpfull Blogs Share And Comment udigitalservice.com

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, December 6, 2018

Volcano-earthquake-ज्वालामुखी-भूकंप

ज्वालामुखी

पृथ्वी मे उपस्थित वह छिद्र या दरार जिससे पृथ्वी के अंदर स्थित लावा एवं अन्य पदार्थ बाहर निकलते है।
कारण - पृथ्वी के अंदर अत्यधिक तापमान के कारण चट्टानों का गर्म होकर पिघलना या फैलना।
उपनाम - ज्वालामुखी को ’’ पृथ्वी का सेफ्टी वाल्व ’’ कहते है।
ज्वालामुखी से निकलने वाले पदार्थ - 
1. जलवाष्प और गैसें (60 प्रतिशत से 90 प्रतिशत)
       जैसे - मिथेन, सल्फर डाइ ऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड
2. लावा (10 से 40 प्रतिशत तक)
                   विश्व मे सर्वाधिक ज्वालामुखी वाला क्षेत्र -परिप्रशांत महासागरीय पेटी

volcano-cause

विश्व के प्रसिद्ध ज्वालामुखी 


1. माउंट कोटोपेक्सी - इक्वेडोर (एन्डीज पर्वत में) - यह विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी है।
2. मोनालोआ - हवाई द्वीप (यू.एस.ए.)- यह विश्व का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है।
3. स्ट्राम्बोली - नेपल्स (इटली) - यह समुद्र में स्थित है।- यह एक जाग्रत ज्वालामुखी है।- इसे भूमध्य सागर का प्रकाश स्तंभ कहते है।
4. माउण्ट ऐटना - सिसली (इटली) 
5. विषुवियस - इटली
6. फ्युजियामा - जापान
7. कोहे सुल्तान - ईरान - यह एक प्रकार का गैसर है।
8. डेमबन्ध - ईरान
9. पोपा - म्यांमार
10.किलिमिंजारो - तन्जानिया (अफ्रीका)
11.मेयोन ज्वालामुखी- फिलीपीन्स
12. माउण्ट हैरियट - बैरनद्वीप (अंडमान निकोबार द्वीप समूह)- यह भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
earthquake current affairs


भूकंप 


भूकंप के कारण :  1. पृथ्वी के अंदर स्थित प्लेटों की गतिशीलता।
2. ज्वालामुखी विस्फोट।
3. भूपटल का संकुचित होना।
4. पृथ्वी के अंदर स्थित गैसों व ताप मे अत्यधिक वृद्धि होना।
अब तक का सबसे बड़ा भूकंप : 1964 में अलास्का (अमेरिका में)  (रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 9.2)
भूकंप से संबंधित विज्ञान या अध्ययन : सीस्मोलॉजी
भूकंप की तरंग एवं तीव्रता को अंकित करने वाला यंत्र : सीस्मोग्राफ
भूकंप को मापने वाला स्केल : रिक्टर स्केल (पैमाना)
भूकंप का अधिकेन्द्र : भूकंप के ठीक ऊपर स्थित वह लम्बवत् स्थान जहाँ पर सर्वप्रथम भूकंपीय तरंगो का पता चलता है।
विश्व का वह देश जहाँ सर्वाधिक भूकंप आते है - जापान
विश्व का वह क्षेत्र जहाँ सर्वाधिक भूकंप आते है : परिप्रशांत  महासागरीय पेटी
परिप्रशांत महासागरीय पेटी में विश्व के दो तिहाई (63 प्रतिशत) भूकंप आते है।
मध्य महाद्वीपीय पेटी मे 21 प्रतिशत भूकंप आते है।
भारत मध्य महाद्वीपीय पेटी में आता है।
मध्य एटलांटिक पेटी में 16 प्रतिशत भूकंप आते है।

No comments:

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages